एमपी बोर्ड 10वीं-भोपाल के अश्विनी केवट ने 500 में से 494 अंक प्राप्त किए

Join Us

भोपाल(आरएनएस)।माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। प्रदेश में इस बार कुल 76.22त्न विद्यार्थी सफल रहे, जो पिछले साल के 58.10त्न परिणाम की तुलना में बेहद सुधार है। बावजूद इसके, राजधानी भोपाल का प्रदर्शन प्रदेश के अन्य जिलों के मुकाबले निराशाजनक रहा। भोपाल 28 वें स्थान पर रहा है।भोपाल के एलाइट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र अश्विनी केवट ने प्रदेश की मेरिट में सातवां स्थान हासिल किया है। उन्होंने 500 में से 494 अंक प्राप्त किए।वहीं, सुभाष उत्कृष्ठ विद्यालय, शिवाजी नगर की छात्रा महक बाथरे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 494 अंक प्राप्त किए और प्रदेश में सातवीं रैंक हासिल की।
सुभाष एक्सीलेंस स्कूल भोपाल के छात्र लवकेश बरपेटे ने 42 अंक प्राप्त कर स्टेट मेरिट लिस्ट में 9वां स्थान प्राप्त किया है।सुभाष उत्कृष्ट स्कूल की छात्रा इशिका कपूर ने भी 98.02 त्न के साथ प्रदेश में टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है। इशिका ने कुल 500 में से 491 अंक हासिल कर प्रदेश में 10वां स्थान पाया है।भोपाल की छात्रा नोया नूर अंसारी ने 10वीं कक्षा की परीक्षा में 98.4त्न अंक प्राप्त कर प्रदेशभर में नौवां और भोपाल जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। नोया ने 500 में से 492 अंक हासिल किए। नोया शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जहांगीराबाद की छात्रा हैं।

Previous articleशाहपुरा में झाडिय़ों में मिला भ्रूण
Next articleनव गठित जिलों में आपूर्ति कार्यालय और नाप-तौल कार्यालय स्थापित करने की स्वीकृति