रेलवे कर्मचारी के फ्लैट पर छापा, ‘अय्याशी’ के अड्डे में मिला बम बनाने का सामान और रेल हादसे की कटिंग, पुलिस भी हैरान

Join Us

भिलाई (ए.)। छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर की एक पॉश कॉलोनी में पुलिस ने एक रेलवे कर्मचारी के फ्लैट पर छापामार कार्रवाई की है। फ्लैट के भीतर का नजारा देखकर पुलिस भी सकते में आ गई। पुलिस को यहां से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान, अय्याशी से जुड़ी वस्तुएं, बम बनाने की सामग्री और सबसे चौंकाने वाली बात, रेल हादसों से जुड़ी खबरों की सैकड़ों पेपर कटिंग्स और उन पर कर्मचारी की टिप्पणियां मिली हैं। पुलिस ने फ्लैट मालिक और आरोपी रेलवे कर्मचारी कमल किशोर को गिरफ्तार कर लिया है।मामला भिलाई की पॉश कॉलोनी चौहान ग्रीन वैली का है। आरोपी कमल किशोर बिलासपुर में रेलवे में ग्रेड-2 का कर्मचारी है और इसी कॉलोनी में उसके नाम पर फ्लैट है। बताया जा रहा है कि कमल किशोर अपने इस फ्लैट को ह्ररुङ्ग और एक फर्जी ह्रङ्घह्र वेबसाइट के जरिए कपल्स को 500 रुपये प्रतिदिन के किराए पर भी देता था।कॉलोनीवासियों को फ्लैट में लगातार अजनबी लोगों की आवाजाही पर काफी समय से शक था। ग्रीन वैली सोसाइटी के प्रभारी पी एस एन राव ने बताया कि संदिग्ध गतिविधियों के बारे में उन्हें जानकारी थी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कॉलोनीवासियों के शक के आधार पर कॉलोनी में रहने वाले एक युवक और युवती ग्राहक बनकर फ्लैट का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने फ्लैट पर संदिग्ध गतिविधियां देखीं और इसकी सूचना अन्य लोगों को दी।इसी दौरान, आरोपी कमल किशोर ने उस युवक और युवती को कमरे में बंद कर दिया। जब कॉलोनीवासियों ने अंदर से शोर सुना, तब वे फ्लैट के पास जमा हुए और तत्काल पुलिस को बुला लिया।पुलिस ने सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर फ्लैट पर छापेमारी की और आरोपी कमल किशोर को हिरासत में ले लिया। पुलिस को फ्लैट की तलाशी के दौरान सैकड़ों की संख्या में पुराने मोबाइल फोन, बैटरियां, ताले, सिम कार्ड, लडक़ी के बाल, इस्तेमाल किए हुए कंडोम और कई अन्य आपत्तिजनक सामान मिले।सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि पुलिस को फ्लैट से बम बनाने का सामान और एक रजिस्टर बरामद हुआ है, जिसमें रेल हादसों से जुड़ी खबरों की कटिंग्स चिपकाई गई हैं और उन पर कमल किशोर की हस्तलिखित टिप्पणियां दर्ज हैं। यह देखकर पुलिस भी सन्न रह गई है।फ्लैट पर बम बनाने की सामग्री मिलने से स्थानीय लोग डरे हुए हैं।

 

Previous articleकिसानों ने किया प्रदर्शन का ऐलान, सीएम मान का सख्त स्टैंड, आम जनता को परेशान नहीं होने दूंगा
Next articleश्रीमती सोना मेमोरियल स्कूल के छात्र सौम्य चौरे रहे अव्वल