श्रीमती सोना मेमोरियल स्कूल के छात्र सौम्य चौरे रहे अव्वल

Join Us

नर्मदापुरम। रसूलिया स्थित जिला मुख्यालय के प्रतिष्टित स्कूल श्रीमती सोना मेमोरियल इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा 12 वी कला संकाय केछात्र सौम्य चौरे आत्मज प्रदीप कुमार चौरे ने कुल 500 में से 451 अंक 90.2 प्रतिशत हासिल करते हुए जिले में अव्वल रहे। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने पिता प्रदीप कुमार चौरे माता श्रीमती मनीषा चौरे व स्कूल के प्राचार्य शिक्षक शिक्षिकाओं को देते हुए बताया कि उन्होंने लगन से पढाई करते हुए अपने गुरूजनों परिजनों के मार्गदर्शन में की है। इस सफलता पर स्कूल के प्राचार्य एमएम गौर स्कूल स्टाफ तथा परिजनों परिचितों ने शुभकामनाएं दी है।

Previous articleरेलवे कर्मचारी के फ्लैट पर छापा, ‘अय्याशी’ के अड्डे में मिला बम बनाने का सामान और रेल हादसे की कटिंग, पुलिस भी हैरान
Next articleविद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों और परिजनों के मार्गदर्शन के समन्वित प्रयास से बोर्ड परीक्षा के परिणाम बीते वर्ष से रहे बेहतर