कक्षा 10 वी 12 वी परीक्षा के परिणाम घोषित हुए, बीते वर्ष से इस वर्ष का परिणाम ज्यादा बेहतर रहा
चमक अभियान से शासकीय स्कूलों के परिणाम में हुई वृद्धि
नर्मदापुरम। माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायरसेकेण्डरी परीक्षा 2024.25 के परिणाम मंगलवार को जारी किये गये। नर्मदापुरम जिले के बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस वर्ष बीते वर्ष से अच्छे रहे। शासकीय विद्यालयो का कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम इस वर्ष 86.66 जो पिछले वर्ष की परिणाम 56.83 से 28 प्रतिशत अधिक है। इसी प्रकार कक्षा 12वी का परीक्षा परिणाम 83.06 रहा जो पिछले वर्ष के परीक्षा परिणाम 68.25 से 15 प्रतिशत अधिक रहा।
यह परीक्षा परिणाम पिछले 5 वर्ष के परीक्षा परिणाम में सबसे अधिक हैं जिला प्रशासन से कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी समस्त प्राचार्य शिक्षकों एवं प्राविण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिये बधाई ज्ञापित की है। इस वर्ष चमक अभियान संचालित किया गया था। जिसके अंतर्गत जिले के समस्त विषयों के उत्कृष्ट शिक्षकों का एक समूह बनाकर सभी प्राचार्यों को प्रति दिवस परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न भेजे जाते थे तथा प्राचार्यों द्वारा प्रति दिवस इन प्रश्नों के उत्तरों का अभ्यास विद्यार्थियों के द्वारा कराया जाता था। इसकी मोनिटरिंग भी इन विषय विशेषज्ञों शिक्षकों के द्वारा निरंतर की जाती रही। जो विद्यार्थी प्रति दिवस इन प्रश्नों के उत्तर याद कर अच्छा प्रदर्शन करते वे उन छात्रों को प्राचार्यों के द्वारा पुरस्कृत भी किया जाता था।
जिले के सांसदों एवं सभी विधायकों द्वारा जिले के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर हर्ष व्यक्त करते हुये जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग को बधाई दी गई है।







