शक्ति संवर्धन 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के अंतर्गत कन्याओं को निशुल्क वस्त्र वितरण एवं वृक्षारोपण हेतु विशेष पहल

Join Us

सीहोर। आगामी शक्ति संवर्धन 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के पावन अवसर पर एक विशेष सामाजिक एवं सांस्कृतिक पहल के अंतर्गत 500 जोड़ी वस्त्रों का निशुल्क वितरण किया जा रहा है। यह वस्त्र उन कन्याओं के लिए निर्धारित हैं जो इस महायज्ञ के दौरान भौतिक कलश यात्रा एवं अन्य आयोजनों में सहभागिता करेंगी।
गायत्री शक्तिपीठ, सीहोर की ओर से सभी अभिभावकों एवं बालिकाओं से आग्रह किया गया है कि वे इस आयोजन में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित करें तथा गायत्री शक्तिपीठ कार्यालय से निशुल्क वस्त्र प्राप्त करें। इसके लिए पूर्व पंजीयन अनिवार्य किया गया है।
इसके साथ ही महायज्ञ के पूर्णाहुति दिवस पर 500 वृक्षों का वितरण भी किया जाएगा। ये वृक्ष विशेष रूप से चयनित प्रजातियों के होंगे, जिनकी ऊँचाई 10 से 15 फीट तक होगी। सभी परिजनों से निवेदन किया गया है कि वे नाममात्र शुल्क देकर इन वृक्षों को प्राप्त करें और गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा प्रारंभ किए गए वृक्षारोपण आंदोलन में अपनी सहभागिता दर्ज करें।
इस पुनीत आयोजन के माध्यम से न केवल बालिकाओं को संस्कृति से जोड़ा जा रहा है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक सशक्त संदेश दिया जा रहा है।

Previous articleसंविदा स्वास्थ्य  कर्मचारी संघ, जिला इकाई सीहोर का चरणबद्ध आन्दोलन प्रारंभ
Next articleविश्व पृथ्वी दिवस पर किया अखिल भारतीय साहित्य परिषद में विचार एवं काव्यगोष्ठी का आयोजन