विश्व पृथ्वी दिवस पर किया अखिल भारतीय साहित्य परिषद में विचार एवं काव्यगोष्ठी का आयोजन

Join Us

 पर्यावरण मैत्री साहित्य सम्मान से किया गया विनीत दुबे को सम्मानित
सीहोर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला सीहोर के बैनर तले स्थानीय रैंबो प्लेस स्कूल के सभागार में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर विचार एवं काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ गीतकार हरिओम शर्मा  दाउ ने की ।मुख्य अतिथि के रूप में  जिला मजदूर संघ के अध्यक्ष विनीत दुबे रहे ।एवं विशेष अतिथि पं. हीरालाल शर्मा एवं स्कूल संचालिका श्रीमती सुनीता जायसवाल रही ।सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रचलित कर किया गया ।सरस्वती वंदना कवि जोरावर सिंह ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय साहित्य परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ. विजेंद्र जायसवाल परिषद गीत भारती की लोकमंगल साधना साकार हो गा कर किया।सभी अतिथियों का स्वागत पुष्प माला पहनाकर परिषद के महामंत्री लक्ष्मण सिंह चौकसे ने किया। इस अवसर पर पर्यावरण मैत्री साहित्य सम्मान से शहर के जाने-माने समाजसेवी और पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वाले श्री विनीत दुबे को शाल, श्रीफल एवं सम्मान पत्र भेंट कर किया गया। साथ ही परिषद के प्रांतीय महामंत्री श्री आशुतोष शर्मा जी ने फोन पर सभी साहित्यकारों से चर्चा की और परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन नवम्बर एवं प्रांतीय अधिवेशन जून 25 मे होना है। जिसमें अधिक से अधिक संख्या मे उपस्थित होने की बात कहीं।इस अवसर पर काव्य पाठ करने वाले कवियों में हरिओम शर्मा दाऊ, विनोद पंसारी, द्वारका बांसुरिया, हीरालाल जायसवाल अनाड़ी, जोरावर सिंह, हीरालाल शर्मा ,लक्ष्मण सिंह चौकसे, डॉ. विजेंद्र जायसवाल ,आकाश माथुर,  जयंत दासवानी, , जितेंद्र नारोलिया, शीतल अग्रवाल, राजेश शिवहरे आदि मुख्य रूप से रहे। अंत मे कार्यक्रम का आभार परिषद के उपाध्यक्ष हीरालाल जायसवाल ने माना।

Previous articleशक्ति संवर्धन 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के अंतर्गत कन्याओं को निशुल्क वस्त्र वितरण एवं वृक्षारोपण हेतु विशेष पहल
Next article27% ओबीसी आरक्षण पर रोक नहीं तो हजारों चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्त पत्र क्यों नहीं ? कांग्रेस