संविदा स्वास्थ्य  कर्मचारी संघ, जिला इकाई सीहोर का चरणबद्ध आन्दोलन प्रारंभ

Join Us

सीहोर। संविदा स्वास्थ्य  कर्मचारी संघ, जिला इकाई सीहोर द्वारा मंगलवार दिनांक 22 अप्रैल 2025 को अपनी मांगों के संबंध में चरणबद्व आंदोलन के प्रथम दिवस पर जिलें के 530 अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा टाउन हाल के समीप धरना स्थल पर एकत्रित हुये चरणबद्व आंदोलन की कार्ययोजना अनुसार सीहोर जिलें के भारतीय मजदूर संघ के जिला प्रमुख श्री विनीत दुबे को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें समस्त मांगों के संबंध में चर्चा की गई। जिनमें विभाग में 50 प्रतिशत पद संविदा से संविलियन किया जाकर नियमितिकरण का प्रावधान, अनुबंध प्रथा की पूर्णत:समाप्ति, ई.एल. एवं चिकित्ससकीय अवकाश दिया जाना, ग्रेच्युगटी एवं डी.ए. की सुविधा संविदा कर्मचारियों पर लागू किया जाना, शासन द्वारा विभिन्नी पदों हेतु वेतन विसंगति में सुधार किया जाना, निष्कासित सपोर्ट स्टॉ फ एवं एम.पी.डब्ल्यू  की एनएचएम में वापसी तथा सेवानिवृत्ति आयु को बढ़ाया जाना शामिल है, जिस पर श्री दुबे द्वारा सभी मांगों को उचित माध्यिम से शासन के समक्ष प्रस्तुनत करने का आश्वा्सन दिया गया। इसके पश्चाभत सभी संविदा अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा रैली के रूप में गीता भवन स्थित शीतला माता मंदिर पहुंचकर माँ के चरणों में विभिन्ना मांगों संबंधी ज्ञापन अर्पित कर मां से शासन द्वारा मांगे पूरी किये जाने हेतु प्रार्थना की गई। जिला अध्य क्ष श्री अंबर मालवीय द्वारा बताया गया कि निरंतर शासन द्वारा अवेहलना किये जाने के कारण संविदा स्वास्थ  कर्मचारी संघ पुन: आंदोलन हेतु मजबूर हुआ है उक्त आंदोलन अनिश्चितकालीन है जो कि मांगों की पूर्ति तक जारी रहेगा। जिसमें प्रत्येहक दिवस समस्तई अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा विभिन्ना गतिविधियों के माध्यूम से प्रशासन को अवगत कराया जावेगा। उक्त आंदोलन के कारण स्वास्थ  संस्थाधओं में कार्य पूरी तरह प्रभावित हुआ जिसमें 162 हैल्थ एण्ड वैलनेस सेन्ट्र पर ग्रामीण जनों को स्वास्थ   सुविधा नही मिल सकी। इसी तरह जिलें के 20 प्राथमिक स्वास्थ    केन्द्रों, 07 सामुदायिक स्वज्ञस्थ केन्द्रों , 03 सिविल अस्पतालों एवं जिला चिकित्सा लय में भी स्वास्थ   सेवाओं पर बहुत बुरा असर पड़ा है।

Previous articleकिसान संगोष्ठी का आयोजन
Next articleशक्ति संवर्धन 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के अंतर्गत कन्याओं को निशुल्क वस्त्र वितरण एवं वृक्षारोपण हेतु विशेष पहल