नर्मदापुरम। शासकीय माध्यमिक शाला एसपीएम में स्कूल चले हम अभियान के तहत भविष्य से भेंट कार्यक्रम में शहर के समाजसेवी मोटिवेशनल स्पीकर डॉ मयंक तोमर मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे और विद्यार्थियों से शैक्षणिक गतिविविधियों के बारे में चर्चा करने के साथ ही आगामी कॅरियर विकल्प के बारे में भी बताया डॉ तोमर ने विद्यार्थियों को नवीन शैक्षणिक सत्र की पुस्तकें भी भेंट की। शाला परिवार की ओर से प्रधान पाठक अखिलेश पाठक ने डॉ तोमर का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और शाला आने के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के दौरान शशिकला हथिया, बृजमोहन आर्य, कला मीना, शिरोमणि बोपचे, स्वाति विश्वकर्मा, विद्या ठाकुर, संगीता पिपले कल्पना चौहान आदि शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।






