सीहोर। शासकीय सरदार पटेल शाला में कार्यरत शिक्षिका श्रीमती सध्या भटेले को एलएफएन (लाइब्रेरी फॉर नेशन) में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। विद्यालय में आयोजित एक विशेष समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने उनकी सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि श्रीमती भटेले ने एलएफएन कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को पुस्तकालय और ज्ञान संसाधनों से जोडऩे में अहम भूमिका निभाई है। उनके प्रयासों से छात्रों में पठन-पाठन की रुचि बढ़ी है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि यह सम्मान विद्यालय के लिए गर्व की बात है और अन्य शिक्षकों को भी प्रेरित करेगा। समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे।








