कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने सोनम कटारे को उपचार हेतु प्रदान की आर्थिक सहायता

Join Us

रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से दिया गया सहायता राशि का चैक

नर्मदापुरम सिवनी मालवा तहसील के ग्राम सतवासा निवासी कु. सोनम कटारे ने स्वास्थ्य खराब होने के कारण उपचार एवं दवाओं के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन में बताया गया कि स्वास्थ्य खराब होने पर परिजनों द्वारा उनका उपचार कराया गया, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण आगे का उपचार एवं दवाओं का नियमित खर्च वहन करना कठिन हो रहा है।

कु सोनम का परिवार मजदूरी कर अपना भरण-पोषण करता है। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने आवेदिका की आर्थिक स्थिति एवं उपचार की आवश्यकता को देखते हुए संवेदनशीलता के साथ प्रकरण पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से कु. सोनम कटारे को उपचार एवं दवाओं के लिए आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया।

Previous articleसजग विद्यार्थी, सुरक्षित भविष्य स्प्रिंगडेल्स स्कूल में साइबर सुरक्षा से नशा मुक्ति तक जागरूकता का संदेश
Next articleराज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता इंदौर ने रतलाम को 11-1 से हराया