वातावरण में छा रहे धूल और धुंआ बन रहे परेशानी

Join Us

नर्मदापुरम। पिछले कुछ दिनों से वातावरण में जो धूल और धुंआ छाया हुआ है। उससे लोगों को परेशानी हो रही है। कुछ लोगों की आंखों में जलन होती है तो कुछ को घबराहट होती है। देखने में आ रहा है कि सुबह के समय धुंआ और शाम के समय जब हवाएं तेज चलने लगती हैं उससे सड़कों पर पड़ी धूल परेशानी का कारण बनती है। इसमें अनेक लोग जो ग्रह निर्माण सामग्री को सड़कों के पास ही डाल देते हैं वह सड़क पर फैल जाती है। उस पर जब बार बार वाहन निकलते हेैं तो उससे धूल बड़ती जाती है। यही धूल जब शाम को हवा के साथ उड़ती है तो लेागाें को परेशानी का कारण बनती है। इसी प्रकार गेहूं की फसल कटने के बाद कुछ किसानों के द्वारा चुपके से रात के समय खेतों की नरवाई में आग लगाई जाती है उससे धुआं बनता है यह धुंआ हवा के साथ शहरी क्षेत्र में भी फैल जाता है। जिससे सुबह के समय परेशानी उत्पन्न कर रहा है। कोठीबाजार निवासी समाजसेवी गोपीकांत घोष ने बताया कि सुबह जब उनकी नींद जल्दी खुल गई तो घर के आसपास धुंआ ही धुंआ नजर आया तो वे आग की आशंका से डर डर गए। तुरंत बाहर निकलकर देखा तो हर तरफ धुंआ ही धुंआ नजर आया तब कहीं उन्हें राहत मिली। लेकिन धुंआ के कारण आंख में जलन भी मेहसूस हुई।

Previous articleएसपीएम शाला में स्कमूल चले हम अभियान के तहत भविष्य से भेंट कार्यक्रम हुआ
Next articleविधायक डॉक्टर शर्मा की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक