विधायक डॉक्टर शर्मा की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक

Join Us

अतिक्रमण और लाइन आर्डर पर रहा विशेष फोकस

लापरवाह ठेकेदारों को ब्लेक लिस्टेट करने पर रहा जोर

नर्मदापुरम। मप्र की माडल जनपद पंचायत में पूर्व माहों की तरह विधायक डॉ सीतासरन शर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई। जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक में पूर्व की बैठक में जिन बिंदूओं पर चर्चा हुई थी। उनकी समीक्षा के साथ ही नए विषयों पर चर्चा की गई। विधायक डॉ शर्मा ने इस मौके पर लाइन आर्डर, अतिक्रमण तथा जिन ठेकेदारों के द्वारा एक वर्ष पूर्व वर्क आर्डर लेने के बाद भी कार्य करने में लापरवाही की जा रही है ऐसे ठेकेदारों को ब्लेक् लिस्टेट करने को कहा है। अतिक्रमण पर फोकस करते हुए विधायक डॉ शर्मा ने कहा कि अतिक्रमण हटाने की एक विशेष टीम बनाई जानी चाहिए जिसमें राजस्व, पुलिस तथा नगर पालिका का अमला रहना चाहिए। जिन स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया है उन स्थानों की सतत मानिटरिंग की जानी चाहिए जिससे दोबारा अतिक्रमण नहीं हो सके। सिटी मजिस्ट्रेट व अनुविभागीय अधिकारी की देखरेख में अमले को मुस्तैदी से कार्य करना चाहिए। लाइन आर्डर पर संबंधित अधिकारियों को विशेष ध्यान देना चाहिए। डॉ शर्मा ने कहा कि देखने में आ रहा है कि नगर पालिका क्षेत्र में अनेक ऐसे ठेकेदार हैं जो वर्क आर्डर लेने के बाद भी एक वर्ष तक कार्य शुरू नहीं करते हैं ऐसे ठेकेदारों को ब्लेक्ट लिस्टेट करना चाहिए। बैठक में जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे, नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, पियूष शर्मा, के साथ ही अनुविभागीय अधिकारी, सिटि मजिस्ट्रेट, तहसीलदार, आबकारी अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, जनपद पंचायत के सीईओ हेमंत सूत्रकार के साथ अन्य अनेक विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous articleवातावरण में छा रहे धूल और धुंआ बन रहे परेशानी
Next articleगेहूं की कटाई जारी, अगले सप्ताह से तेज हो सकेगी खरीदी