विकास नारोलिया बने भारत सरकार की दूरसंचार सलाहकार समिति टीएसी के सदस्य बने

Join Us

नर्मदापुरम। भारत सरकार के संचार मंत्रालय के अधीन भारत संचार निगम लिमिटेड बीएसएनएल द्वारा होशंगाबाद व्यापार क्षेत्र के लिए गठित दूरसंचार सलाहकार समिति टीएसी में क्षेत्र के पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।

दूरसंचार सलाहकार समिति में दायित्व प्राप्त होने पर विकास नारोलिया ने देश के यशस्वी केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।

श्री नारोलिया ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी के मार्गदर्शन में एवं श्रीमंत सिंधिया के कुशल संवेदनशील एवं दूरदर्शी नेतृत्व में भारत का संचार तंत्र अभूतपूर्व प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा मंत्री जी ने मुझ पर जो अटूट विश्वास जताकर यह ज़िम्मेदारी सौंपी है मैं उस पर पूर्ण निष्ठा कर्मठता और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करूँगा। क्षेत्र के युवाओं की ऊर्जा को जनहित में लगाना और संचार क्षेत्र के लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाना हमारा प्रमुख लक्ष्य है।

अपनी प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए विकास नारोलिया ने कहा कि दूरसंचार सलाहकार समिति भारत सरकार बीएसएनएल प्रशासन और आम उपभोक्ताओं के बीच एक सेतु की तरह कार्य करती है। क्षेत्र के ग्रामीण एवं सुदूर अंचलों में

4 जी 5 जी नेटवर्क का विस्तारए फाइबर कनेक्टिविटी की सुलभताए लैंडलाइन व ब्रॉडबैंड सेवाओं में स्थिरता तथा उपभोक्ताओं की शिकायतों का समय.सीमा के भीतर निराकरण कराना उनकी कार्ययोजना में शामिल रहेगा।

Previous articleमीनाक्षी चौक का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, साहित्यकार भवानी प्रसाद मिश्र के नाम हुआ
Next articleसजग विद्यार्थी, सुरक्षित भविष्य स्प्रिंगडेल्स स्कूल में साइबर सुरक्षा से नशा मुक्ति तक जागरूकता का संदेश