मीनाक्षी चौक का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, साहित्यकार भवानी प्रसाद मिश्र के नाम हुआ

Join Us

शहर के पत्रकारों ने नगर पालिका परिषद के प्रति किया आभार व्यक्त

नर्मदापुरम। नगर पालिका परिषद के साधारण सम्मेलन में बुधवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राष्ट्रकवि भवानी प्रसाद मिश्र के नाम पर मीनाक्षी क्षेत्र के चौक का नाम किया गया। उल्लेखनीय है कि इस चौक का नाम पूर्व में भी परिषद द्वारा पारित किया गया था। लेकिन उसे लंबा समय हो गया था। एक बार फिर पत्रकाराें ने नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, विधायक प्रतिनिनिध महेंद्र यादव, सीएमओ वैभव देशमुख तथा सभी पार्षदों एल्डरमेनों के समक्ष प्रस्ताव रखा जिस पर पूरी परिषद ने एक स्वर से इस प्रस्ताव पर ऊंचा हाथ करके तथा मेज थपथपा कर अपनी पूर्ण सहमति प्रदान की। पूरी परिषद द्वारा नर्मदांचल के प्रसिद्ध कविवर पत्रकार व देश की आजादी में अपना विशेष योगदान देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवानी प्रसाद मिश्र के नाम पर चौक का नाम किए जाने पर पत्रकारों ने आभार व्यक्त किया। इस इस दौरान अनेक पत्रकार भी बैठक सभागार में मौजूद रहे। आभार व्यक्त करने वालों में बलराम शर्मा, पंकज शुक्ला, मनोज सोनी, पीतांबर जोशी, अभिषेेक गौर, महेश यादव, संजीव खापरे सहित अन्य पत्रकारों ने भी आभार व्यक्त किया।

————-

नपा के साधारण सम्मेलन में रखे 32 प्रस्ताव

यातायात व्यवस्था, स्वच्छता और पेयजल निर्माण कार्यों को मिलेगी गति

स्वच्छता के लिए ईवी वाहन की खरीदी का प्रस्ताव पास

नपा का स्वयं का होगा आर्किटेक्ट, शहर बनेगा सुंदर

नपा का साधारण सम्मेलन अमृता सभाकक्ष में नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में सीएमओ वैभव देशमुख विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव नपा उपाध्यक्ष अभय वर्मा, नेता प्रतिपक्ष अनोखे राजोरिया, पूर्व नपाध्यक्ष मीना वर्मा, सभापति पार्षदगण और एल्डरमेन सहित कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी, स्वच्छ भारत अभियान नोडल अनुराग तिवारी, उपयंत्री अधिकारी उपस्थित रहे। नगर विकास को लेकर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुए। इस अवसर पर सीएमओ सहित अधिकारियों ने पार्षदों के प्रश्नों के उत्तर दिए। बैठक में 32 प्रस्ताव रखे गए। जिनपर चर्चा हुई। भोपाल तिराहा शेष कार्य कराए जाने हेतु प्राक्कलन राशि रुपए 93,00 लाख की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति हेतु प्रस्ताव पास किया गया।

नपा खरीदेगी 40 ईवी कचरा वाहन

शासन से राशि मिलने उपरांत 40 नग डोर.टू.डोर आॅटो ईव्ही वाहन क्रय किए जाने की स्वीकृति, नगरीय क्षेत्र के सभी 33 वार्डों में नगर पालिका के ठोस कचरे के पृथक्करण के लिए घर.घर जाकर संग्रहण हेतु एजेंसी का चयन, द्वितीयक संग्रहण प्रसंस्करण केंद्रों तक परिवहन तथा एकीकृत जीपीएस जियो.पॉसिंग जियो.टैग मोबाईल एप्लीकेशन सर्विस पॉइंट डेटाबेस और आईसीटी डैशबोर्ड की व्यवस्था कार्य कराए जाने की स्वीकृति। स्वच्छ भारत मिशन 20 के अंतर्गत नवीन 01 नग हाईड्रोलिक ट्रक वाहन, 01 नग स्पीईग मशीन, 01 नग वैक्यूम इम्पीयटर, 01 नग ट्रक माउटेंण्ट हाईड्रोलिक लिफ्ट, 01 नग सीवर जेटर, 01 नग ट्रेक्टर लोडर के साथ 01 नग, 01 नग मोबाईल टायलेट ट्रक क्रय किए जाने की स्वीकृति, मृत मवेशी के निपटान हेतु इंसीनेटर क्रय किए जाने की स्वीकृति। स्वच्छता शुल्क ठोस अपशिष्ट प्रबंधन शुल्क निर्धारण हुआ। आउटसोर्स पर 26 कर्मचारी अतिरिक्त रखे जाने की स्वीकृति। भवन भूखंड एवं दुकानों के प्राप्त नामांतरण आवेदन प्रकरणों के संबंध में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुए।

वार्डों में होंगे विकास कार्य

वार्ड नं 19 में विभिन्न स्थानों पर सीसी रोड निर्माण, आरसीसी नाली निर्माण एवं पेवर ब्लाक लगाए जाने की स्वीकृति दी गई है। वार्ड नं 18 विभिन्न स्थानों पर सीसी रोड निर्माण आरसीसी नाली निर्माण एवं पेवर ब्लाक लगाने की स्वीकृति के प्रस्ताव भी पारित हो हुआ।

आवंटित टपों का किराया निर्धारित

नगरीय क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर रखे गए नगरपालिका द्वारा आवंटित टपों के कर निर्धारण के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया है।

इन कार्यों की समावधि बढ़ी

नगरीय क्षेत्र में निमार्णाधीन आॅडिटोरियम की समयावधि 6 माह वृद्धि, मुख्यमंत्री घोषणांतर्गत निर्माणाधीन बस स्टैंड की समयावधि 6 माह वृद्धि करने के संबंध में विचार।

नपा का स्वयं का होगा आर्किटेक्चट

भारत सरकार के काउंसिल आफ आर्किटेक्चर में पंजीकृत मान्यता प्राप्त कंसल्टेंट आर्किटेक्ट की सेवा निकाय में लिए जाने हेतु निविदा बुलाए जाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

सीएमओ वैभव देशमुख ने बताया कि साधारण सम्मेलन में सभी प्रस्ताव पास हुए हैं। प्रस्ताव के अनुसार नगर की यातायात व्यवस्था सुगम बनाने स्वच्छता अभियान को सुदृढ़ करने और नागरिकों को पेयजल निर्माण कार्यों से संबंधित प्रस्ताव पारित हुए। जिनका पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

’सभी का समान्वित प्रयास से होगा विकास

पीआईसी के साथ ही नपा में साधारण सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें सभी का साथ सभी का विकास और सभी के विश्वास के साथ सभी की सहमति से प्रस्ताव पास हुए हैं। जो नगर के विकास में गति देंगे।

Previous articleराहुल के जनता दरबार में उमड़ी भीड़, लोगों की सुनी समस्याएं, सपा कार्यकर्ताओं ने भी की मुलाकात
Next articleविकास नारोलिया बने भारत सरकार की दूरसंचार सलाहकार समिति टीएसी के सदस्य बने