चने की कटाई पूरी, गेहूं की कटाई में लगेगा एक सप्ताह

Join Us

नर्मदापुरम। पूर्व में जिन किसानों की चने की बोनी हो गई थी। उनकी कटाई हो गई है। चने की कटाई अब समाप्त हो चुकी है। गेहूं की कटाई में अभी पूरा एक सप्ताह लगेगा। गेहूं की फसल कटने के साथ ही उपज बिकने लगी है। कम से कम एक सप्ताह तक कटाई का क्रम जारी रहेगा। किसानों ने बताया कि मौसम नेे साथ दिया है। इसलिए इस बार गेहूं की पैदावार अच्छी हाेने की संभावना बन रही है। शासन की ओर से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी जारी है। अब अप्रैल के प्रथम सप्ताह में गेहूं खरीदी का कार्य गति पकड़ेगा। जिसके लिए जिले में खरीदी केंद्र बनाए गए हैं।

Previous articleकभी स्ट्रीट लाइट चालू कभी बंद करने से हो रही परेशानी
Next articleमातृत्व मानसिक स्वास्थ्य एवं अवसाद पर जागरूकता के लिए नुक्कड नाटक आयोजित