नर्मदापुरम। शहर के अनेक क्षेत्र में कभी स्ट्रीट लाइट चालू रहती है। कभी बंद कर दी जाती है। इससे लोगों को परेशानी हेाती है। इतना ही नहीं मुख्य डाकघर के सामने से लेकर सेंट्रल जेल तक जाने वाले मार्ग पर तो कुछ दिनों से स्ट्रीट लाइट नहीं जलने से रात्रि में इस मार्ग से निकलने वाले जरूरतमंद लोगों को परेशानी हो रही है। इस क्षेत्र के मार्ग से शहर के अनेक लाेगों का आना जाना लगा रहता है। रात के समय इस मार्ग पर घुप अंधेरा रहने से लोगों को लंबा चक्कर लगाकर जाना पड़ता है। वहीं जब कोई जरूरी कार्य हो तो और अधिक दिक्कतें होती है। मार्ग के दोनों ओर झाडियां होने के कारण लोगों को अंधेरे में इस मार्ग से निकलना मुश्किल होता है। इस क्षेत्र के नागरिकों ने नगर पालिका से इस मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है। नागरिकों का कहना है कि इस मार्ग पर झाडिंया अधिक होने से जहरीले जंतु भी सड़क पर आ जाते हैं। जिनसे खतरा बना रहता है।






