29 को नर्मदा तट पर होगा कवि सम्मेलन

Join Us

नर्मदापुरम। नर्मदा आव्हान सेवा समिति नर्मदापुरम व्दारा पूर्व वर्षों की भाँति इस वर्ष भी नवसंवत्सर गुडीपड़वा की पूर्व संध्या पर अखिल कवि सम्मेलन का आयोजन 29 मार्च को रात्रि 9 बजे से सेठानी घाट पर किया जा रहा है। जिसमें देश के मौलिक स्थापित कवि गण माँ नर्मदा की कलकल धारा के साथ स्वर साधना करेंगे। आमंत्रित कविगण सुरेन्द्र यादवेंद्र राजस्थान, कौशल सक्सेना रायसेन, दिनेश याज्ञनिक देवनगर, कुमार नीतेश नैश भोपाल, मनोज चौहान उत्तर प्रदेश,भुवन सिंह धांसू छिंदवाड़ा राजेश लोटपोट झालावाड़, जयकृष्ण चांडक हरदा, दीपक साहू मुलताई, विनोद विद्रोही नागपुर, डा प्रतीभा पटैल जबलपुर, सुनीता पटैल भोपाल अपनी प्रस्तुति देंगे।

Previous articleदालों के भाव से मध्यम वर्गीय परिवारों को आफत, डंगरबाड़ी से आ रही सब्जियां दे रही राहत
Next articleकभी स्ट्रीट लाइट चालू कभी बंद करने से हो रही परेशानी