माखन नगर। बाबई ब्लॉक के ग्राम आरी एवं बमोरी में संगत संस्था द्वारा इंफोसिस परियोजना के अंतर्गत मातृत्व मानसिक स्वास्थ्य एवं अवसाद पर जागरूकता कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अभिषेक सैनी वा उनके साथी कलाकारों ने मानसिक स्वास्थ्य एवं धात्री महिलाओं की परेशानियों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। साथ ही अवसाद एडिप्रेशन के क्या लक्षण होते हैं इसे कैसे बचा जा सकता है इनका क्या इलाज है और यदि मातृत्व मानसिक स्वास्थ्य में डिप्रेशन होता है तो किन चीजों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए यह कलाकारों ने अपने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समस्त ग्रामीण जनता को समझाया और रूबरू कराया कलाकारों ने गीत संगीत के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण जन गर्भवती महिलाएं धात्री महिलाएं एवं उनके परिजन शामिल हुए साथी कलाकारों ने इंफोसिस परियोजना के बैनर एवं पंपलेट भी वितरित किए नाटक का निर्देशन अभिषेक सैनी ने किया कलाकरों मे ऋचा शर्मा, अमित यादव, निशा यादव, सरस्वती उइके ,विनय कहार ने भूमिका निभाई एवं मातृत्व मानसिक स्वास्थ्य के बारे में लोगों को जागरूक किया।






