नर्मदापुर कथा व्यास मंच का होली मिलन समारोह आज

Join Us

नर्मदापुरम। नर्मदापुर कथा व्यास मंच द्वारा 26 मार्च बुधवार को सेठानी घाट रोड स्थित श्री बांके बिहारी जी मंदिर में दिन में अपरान्ह साढ़े 3 बजे से साढ़े 6 बजे तक होली मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। नर्मदापुर कथा व्यास मंच के अध्यक्ष आचार्य पंडित नीरजेश त्रिपाठी ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष यह कार्यक्रम होली गीत फाग भजन आदि ओतप्रोत रहेगा। सभी भक्तगण सादर आमंत्रित हैं। गुलाल और फूलों की होली होगी। पं श्री त्रिपाठी ने कहा कि अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर एकता, प्रेम और सौहार्द का संदेश दें। उन्होंनेे बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और श्रीचरणों में फूलों की पंखुडी और गुलाल अर्पण कर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह होली मिलन समारोह विशेष रूप से आपसी सामाजिक सौहार्द भाईचारे और एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य किया जाता है। होली आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देने वाला त्योहार है।

Previous articleमातृत्व मानसिक स्वास्थ्य एवं अवसाद पर जागरूकता के लिए नुक्कड नाटक आयोजित
Next articleइछावर तहसील के ग्राम जीवनताल में हुआ किसान संगोष्ठी का आयोजन