इछावर तहसील के ग्राम जीवनताल में हुआ किसान संगोष्ठी का आयोजन

Join Us

सीहोर। लगातार  रसायनिक खाद और कीटनाशक दवाइयों के प्रयोग से बंजर हो रही भूमि को बचाने एवं किसानो को अच्छा उत्पादन देने हेतु शिवशक्ति एग्रीटेक लिमिटेड कंपनी  के द्वारा जैविक खेती अभियान के तहत  ग्राम जीवनताल में किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें संस्था के  कृषि अधिकारी सुनील मीणा और अखिलेश मीणा ने खेती में जैविक खेती क्यों आवश्यक है ये बताया साथ में खाद और दवाइयाँ के  बैनिफिट्स बताएं उन्होंने बताया कि जैविक खाद से मिट्टी की उपजाऊ क्षमता बढ़ती है। मिट्टी में वायु का संचार बेहतर होता है, जिससे पौधों की जड़ों को ऑक्सीजन मिलती है। मिट्टी का अपरदन कम होता है, मिट्टी में जैव विविधता बढ़ती है, जैविक खाद एवं दवाई से उगाई गई । साग- सब्जियों से केंसर जैसी बीमारियों नहीं होती एवं व्यक्ति के साथ मृदा स्वस्थ रहती है

Previous articleनर्मदापुर कथा व्यास मंच का होली मिलन समारोह आज
Next articleरसायन मुक्त और स्वस्थ मृदा, यही जैविक का वादा – अखिलेश मीणा