भोपाल (आरएनएस)। भारत सरकार की भाजपा नित सरकार सडक़ सुरक्षा के नाम से नए नए प्रयोग करती है और आम जन के ऊपर दंड का प्रावधान कर सडक़ सुरक्षा के नाम से अपना खजाना भरती है और उस खजाने से नेताओ और अधिकारियो की जिंदगी ऐसो आराम से व्यतीत हो सके। ऐसा ही एक नया मोटर वाहन नियम 1 मार्च 2025 से लागु हो गया है जिसमे नियमो को तोडऩे पर पहले से प्रभावी दंड को 10 गुना तक बड़ा दिया है। और यह सर्वविदित है की परिवहन अधिकारियो और कर्मचारियों के साथ ही स्थानीय ट्रैफिक पुलिस के भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारी और आम जन दंड के स्थान पर बिच का रास्ता अख्तियार करते है और यह नया नियम उनके लिए कुबेर के खजाने जैसा वरदान सिद्द् होगा। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन कुमार अग्रवाल ने परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के ऊपर कटाक्ष करते हुए कहा की क्या मात्र जनता के खून पसीने की कमाई से दंड लेने से सडक़ सुरक्षा हो जाएँगी जिससे दुर्घटनाये नहीं होंगी और अमानक एवं गुणवत्ताहीन सडक़ निर्माण से सडक़ सुरक्षा कैसी होंगी? जबकि सबसे ज्यादा दुर्घटनाये खऱाब एवं अमानक स्तर की सडक़ो से ही होती है,उसके लिए सरकार पर जुर्माने का क्या प्रावधान किया गया है बताने का कष्ट करे? अग्रवाल ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया की अभी भाजपा नित सरकार ने नया मोटर वाहन नियम लागु किया है जिसमे ट्रैफिक नियमो का उलंघन करने पर जुर्माने को पहले की तुलना में 10 गुना तक बड़ा दिया गया है और साथ ही जैल की सजा का प्रावधान भी किया गया है।







