भोपाल(आरएनएस)। खजूरी सडक़ स्थित एवर ग्रीन मैरिज गार्डन में आयोजित बर्थडे पार्टी में शामिल होने आई एक महिला का नैकलेस चोरी हो गया। घटना करीब चार महीने पुरानी है, जिसमें अब जाकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। घटना उस समय हुई जब महिला अपने परिचितों के साथ पार्टी में डीजे पर डांस कर रही थी। थाना पुलिस के अनुसार गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित इंद्र विहार कॉलोनी में रहने वाली अंजु करसाली पति धर्मदास करसाली (52) ने लिखित शिकायत करते हुए बताया की वह हॉउस वाइफ है। उनके पति धर्मदास एमपीईबी में नौकरी करते हैं। उनकी बेटी हर्षिता करसाली महाराष्ट के जलगांव में रहती है। बीते दिनो बेटी हर्षिता माता-पिता के पास आई हुई थी। 8 नवंबर, 2024 को अंजु अपने परिवार सहित खजूरी सडक़ स्थित एवर ग्रीन मैरिज गार्डन में आयोजित एक रिश्तेदार की बर्थडे पार्टी में शामिल होने गई थी।








