भोपाल (आरएनएस)। महापौर मालती राय ने हमीदिया हास्पिटल परिसर स्थित श्री रोग मुक्तेश्वर शिव, माता, हनुमान मंदिर में शीतल पेयजल मशीनों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मनीष श्रीवास्तव, मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
महापौर मालती राय ने गुरूवार को हमीदिया हास्पिटल परिसर स्थित श्री रोग मुक्तेश्वर शिव माता हनुमान मंदिर के द्वितीय वार्षिकोत्सव के अवसर पर शीतल पेयजल मशीनों का विधिवत पूजा अर्चना कर लोकार्पण किया।







