मुख्यमंत्री डॉ. यादव से वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. पनगढिय़ा एवं आयोग सदस्यों ने की भेंट

Join Us

भोपाल(आरएनएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आज शाम मुख्यमंत्री निवास में प्रदेश के दौरे पर आए 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढिय़ा एवं अन्य पदाधिकारियों ने भेंट की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों का आत्मीयता से स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से आयोग के अध्यक्ष डॉ. पनगढिय़ा, सदस्य अजय नारायण झा, एनी जॉर्ज मैथ्यू, डॉ. मनोज पांडा, डॉ. सौम्या कांति घोष, सचिव ऋत्विक पांडे और संयुक्त सचिव के.के. मिश्रा ने भेंट कर चर्चा की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री द्वय जगदीश देवड़ा एवं राजेन्द्र शुक्ल, राज्य मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्य, मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Previous articleविश्वविख्यात सिक्ख तीर्थस्थल हेमकुण्डसाहिब में रोप-वे परियोजना से सिक्खों में हर्ष व्याप्त
Next articleअब स्कूलों में बच्चों को पीट नहीं सकेंगे टीचर, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश