भोपाल(आरएनएस)। दिल्ली में चुनाव प्रचार थमने के बाद एमपी में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष के दावेदारों में शुमार डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल ने दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की। ब्राह्मण वर्ग के नेताओं में राजेन्द्र शुक्ल का नाम तेजी से चल रहा है। शुक्ल के अलावा पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, गोपाल भार्गव, आलोक शर्मा, अर्चना चिटनीस, हेमंत खंडेलवाल, गजेन्द्र सोलंकी, लता वानखेड़े प्रदेश अध्यक्ष की रेस में शामिल हैं।







