आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि: आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है।आज आप किसी बात को लेकर उलझन में रहेंगे, जिसे आप अपने किसी ख़ास मित्र से शेयर भी करेंगे। परिवार वालों के साथ बाहर मूवी का प्लान बन सकता है । दोस्तों की बर्थडे पार्टी मे जायेंगे..जहाँ बाकी दोस्तों के साथ इंज्वाय करने का मौका मिलेगा।
वृष राशि: आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है। जिसके लिये आपको ओवर टाईम करना पड़ेगा। रुपए-पैसों के मामले में लापरवाही नहीं करेंगे तो नुकसान से बच जायेंगे। टूर-एंड-ट्रेवल्स और मीडिया संबंधी बिजनेस में नया मोड़ आ सकता है। आज अपको किसी करीबी से ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। आप आर्थिक मामलों में किसी एक्सपर्ट से सलाह लेंगे, जो आपके लिए मददगार साबित होगी।
मिथुन राशि: आज आपके हर परेशानी का हल चुटकियों में निकल जायेगा। सरकारी कार्यों में आपको बड़े लाभ की संभावना है। आज आप संतान के साथ पिकनिक के लिए जा सकते हैं । उनके साथ आप अच्छा समय बिताएंगे । आज का दिन महिलाओं के लिए बहुत ही अनुकूल है।
कर्क राशि: आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए है, लेकिन पढाई में और मेहनत करने की जरुरत है। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा । ऑफिस मे सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे ।
सिंह राशि: आज आपका दिन बेहतर रहेगा।आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिससे आपके मन में ख़ुशी रहेगी। परिवार में धार्मिक काम की योजना बन सकती है। आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आप लम्बे समय तक स्वस्थ रहें इसके लिए आपको अच्छी डाइट लेनी चाहिए। आज पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने वाला है, इसलिए पॉजिटिव रहें और अपने कार्यों पर ध्यान दें। खेलकूद से जुड़े विद्यार्थियों को लाभदायक अवसर प्राप्त होंगे।
कन्या राशि: आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है। किसी नयी बिजनेस डील के लिए ऑफर मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा है। बेटी के ससुराल पक्ष से बड़ी खुशखबरी मिलेगी। बच्चे आज अपने पढ़ाई के प्रति सीरियस रहेंगे।आज आपके घर नन्हें मेहमान के आगमन का योग बन रहा है।
तुला राशि: आज आपका दिन अच्छे मूड से शुरू होने वाला है। दोस्त के साथ कुछ दिनो से चल रही अनबन आज आपके पहल करने से ख़त्म होगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा।महिलाओं के लिए दिन शानदार रहेगा। बिजनेस मैन आज जरुरी मीटिंग अटेंड कर सकते हैं। आज किसी से लिए उधार से छुटकारा मिलेगा, आपकी टेंशन ख़त्म होंगी।आज आप किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते।
वृश्चिक राशि: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा।एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा।लवमेट के लिये आज का दिन बढिय़ा है। साथ ही किसी अच्छे रेस्टोरेन्ट में भी जा सकते हैं।किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए।आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी। आप कम से कम समय में काम निपटाने की कोशिश करेंगे।नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिलेगी जिससे काम का बोझ कम हो जायेगा।
धनु राशि: आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।घर खरीदने का विचार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन शुभ है।आज आपका मन घरेलू काम काज में लगेगा। आज बॉस आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने को कह सकते हैं । डिप्लोमा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज ज्यादा पढ़ाई करने की जरूरत है। व्यापार कर रहे लोगों का कारोबार अच्छा चलेगा।स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या को किसी अच्छे डॉक्टर से दिखायेंगे, आपको समाधान का बढिय़ा तरीका मिलेगा।
मकर राशि: आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आपके दोस्त आपसे मदद के लिए कहेंगे, आप उन्हें निराश नहीं करेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा।आज आप शॉपिंग करने का मन बनायेंगे। आज आप अपनी बहन को कुछ गिफ्ट दे सकते हैं जिससे आपका रिश्ता मजबूत बनेगा।
कुंभ राशि: आज का दिन शानदार रहने वाला है । आज आप अपने व्यापार को आगे बढाने के लिए कुछ ऐसी भी योजनाएं बनाएंगे जिससे आपको फायदा ही फायदा होगा। आज अधिकतम समय आप धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। आप अपने कार्यों को जितनी तन्मयता और मेहनत से करेंगे, उसी के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे ।
मीन राशि: आज परिवार का पूरा साथ मिलेगा। जो लोग बैंक में कार्य करते है वह आज अपना काम बहुत जल्द निपटा लेंगें। लवमेट आज साथ में समय बितायेंगे। सामाजिक कामों में अपना योगदान देने से आपकी पहचान बढ़ेगी। आपकी लोकप्रियता के साथ-साथ जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा । कुछ राजनीतिक लोगों के साथ लाभदायक मुलाकात होगी।

Previous articleअरबपतियों की संख्या में इजाफा
Next articleमध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को लेकर हलचल फिर तेज हुई, राजेंद्र शुक्ल ने की पीएम से मुलाकात