भाजपा कार्यालय में खटवांग महाराज जयंती पर किया माल्यार्पण

Join Us

भोपाल(आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी एवं प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में अयोध्या के सुविख्यात राजा रघु के पितामह श्री खट्वांग महाराज की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर संभाग प्रभारी विजय दुबे, वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र बरूआ, खटीक समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार रत्नाकर एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी इंजीनियर सूरज खरे सहित खटीज समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Previous articleमध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को लेकर हलचल फिर तेज हुई, राजेंद्र शुक्ल ने की पीएम से मुलाकात
Next articleबसंत पंचमी पर्व मनाया