बसंत पंचमी पर्व मनाया

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में नानाजी देशमुख ग्रंथालय, ई-ग्रंथालय एवं अध्ययन कक्ष विभाग में सोमवार को बसंत पंचमी का पर्व मनाया गया। भाजपा प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर सभी को बसंत पंचमी पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पुस्तालय में प्रसाद का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर ग्रंथालय, ई-ग्रंथालय एवं अध्ययन कक्ष विभाग के प्रदेश संयोजक नीरव प्रधान, सह संयोजक आशीष रत्नपारखे, कार्यालय मंत्री चंचल सक्सेना, राजा पाठक सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous articleभाजपा कार्यालय में खटवांग महाराज जयंती पर किया माल्यार्पण
Next articleआत्मबोध से विश्वबोध विषय पर संगोष्ठी संपन्न