भोपाल (आरएनएस)। एमपी बोर्ड की परीक्षाओं को देखते हुए प्रदश्ेा सरकार ने एस्मा लागू कर दिया है। इस अवधि में परीक्षाओं में नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी और अन्य स्टाफ किसी प्रकार की हड़ताल नहीं कर सकेंगे और न ही छुट्टी ले सकेंगे। राजपत्र में प्रकाशन के बाद राज्यपाल के सचिव गौरव राजपूत द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। गौरतलब है कि एमपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरु हो रही हैं। ये परीक्षाएं अति आवश्यक सेवा घोषित की गई हैं। इस वजह से परीक्षा की पूरी अवधि में एसेंशियल सर्विस एंड मेंटनेंस (एस्मा) एक्ट लागू रहेगा। इस दौरान शिक्षक छुट्टी नहीं ल सकेंगे और आंदोलन धरना-प्रदर्शन अवधि 15 फरवरी से 15 मई तक रहेगी।








