भोपाल(आरएनएस)। सरकार के लोकनिर्माण मंत्री जबलपुर में अवैध शराब की बिक्री की शिकायत को लेकर इतने नाराज हो गए कि उन्होंने बैठक में पुलिस अधिकारियों से दो टूक कह दिया कि या तो शराब रहेगी या फिर अधिकारी। दरअसल मंत्री सिंह जबलपुर के ग्वारीपाट में अधिकारियों के साथ नर्मदा जयंती की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे थे। जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक भी की। उसी दौरान एक व्यक्ति ने अवैध शराब की बिक्री को लेकर मंत्री से शिकायत कर दी। उसने बताया कि गौरी घाट शराब प्रतिबंधित क्षेत्र है, फिर भी यहां धड़ल्ले से शरबा बिकती है। पुलिस को इसकी जानकारी होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती। यह सुनकर मंत्री राकेश सिंह भडक़ गए और उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। मुंत्री ने एसपी संपत उपाध्याय से कहा कि अवैध शराब बंद होनी चाहिए। मंत्री ने चेतावनी भी दी कि अगर पुलिस शराब बिक्री नहीं रोक पाती तो कर्रवाई होगी।








