भोपाल (आरएनएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी जापान यात्रा के तीसरे दिन गत दिवस ओसाका में उद्योगपतियों से संवाद कियाा तो उनके द्वारा उद्योग प्रतिनिधियों को इंटरेक्टिव सत्र में संबोधित किया। उन्होंने निवेशकाकें को आश्वस्त किया कि हम निवेशकों के लिए और भी नीतियां लागू कर सकते हैं, यहंा तक कि उनकी निवेश लागत का 200 प्रतिशत तक वापस करने के लिए भी तैयार हैं। सीएम ने कहा कि जापान के उद्योगों के लिए मध्यप्रदेश में निवेश के बेहतर अवसर हैं। अगर उद्योगपति बड़ा मन लेकर आते हैं तो हम उनके सपनों को पंख देने के लिये तत्पर हैं। मध्य्रपदेश ऊर्जा सरप्लस, प्रचुर खनिज संसाधन, क्लीनेस्ट राज्य और देश के दूसरे बड़े शहरों से आवागमन के साधनों से अच्छी तरह कनेक्टेड है, साथ ही राज्य में उद्योग-मित्र नीतियां लागू की गई हैं।








