मंत्री स्तर के नेताओं की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई : मुकेश नायक

Join Us

भोपाल(आरएनएस)। कांग्रेस ने सौरभ शर्मा के मामले को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए मामले में मंत्री स्तर के नेताओं की गिरफ्तारी की मांग की है। पीसीसी में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा कि परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा किसके संरक्षण में रहा इसकी जांच होना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन सहित देश भर के अन्य नेताओं, मुख्यमंत्री स्तर के नेताओं की गिरफ्तारी पहले होती है। लेकिन मप्र में सौरभ शर्मा के मामले में मंत्री स्तर के नेताओं की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? इससे यह बात सामने आ रही है कि देश में पक्षपात, अन्याय, भ्रष्टाचार ओर देश को लूटने वालों का नापाक संबंध चल रहा है। लोकायुक्त पुलिस ने सौरभ शर्मा को रिमांड पर लिया, ईडी की जांच अलग से चल रही है। सरकारी गवाह बनाने की तैयारी हो चुकी है। इससे यह स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि मामले को रफा-दफा करने की कोशिश हो रही है। नायक ने कहा कि पुलिस को पहले परिवहन मंत्री रहे भूपेंद्र सिंह, गोविंद सिंह राजपूत ओर इस अवधि के दौरान पदस्थ रहे सभी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर्स को पुलिस को गिरफ्तार करना चाहिए। यह गिरफ्तारी सौरभ शर्मा की हिरासत की अवधि के दौरान ही होनी चाहिए, क्योंकि यदि ये बाहर रहे तो जांच प्रभावित होगी। नायक ने कहा कि परिवहन मंत्री रहे गोविंद सिंह राजपूत और भूपेंद्र सिंह को तत्काल एवं इव अवधि में रहे परिवहन आयुक्तों को पुलिस गिरफ्तार करे। पहले ही इनका झूठ पकड़ा गया। यदि वे बाहर रहे तो जांच प्रभावित होगी। नायक ने कहा कि मानसिंह पटेल के मामले में भी मंत्री गोविन्द सिंह का नाम आ रहा है। उन्होंने इन सभी मामलों की जांच निष्पक्ष कराने की मांग की है।

Previous articleमार्च के पहले सप्ताह में विधानसभा प्रस्तुत हो सकता है मोहन सरकार का दूसरा बजट
Next articleभोपाल बनेगा किंग कोबरा का ब्रीडिंग सेंटर