मार्च के पहले सप्ताह में विधानसभा प्रस्तुत हो सकता है मोहन सरकार का दूसरा बजट

Join Us

भोपाल,(आरएनएस)। मोहन सरकार का दूसरा बजट मार्च के पहले सप्ताह में विधानसभा में प्रस्तुत किया जा सकता है। बजट सत्र की तिथि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जापान दौरे से लौटने के बाद निर्धाथ्रत कर दी जाएगी। 24-25 फरवरी को भोपाल में गल ेबल इन्वेस्टर्स समिट होने के कारण सत्र तीन मार्च सोमवार से प्रारंभ किया जा सकता है। एक अप्रैल से वित्तीय वर्ष 2025-26 प्रारंभ हो जाएगा। इसके पहले सरकार को विधानसभा से बजट पारित कराना होगा। विभागवार अनुदान की मांगों पर चर्चा कराकर विनियोग की मांगों पर चर्चा कराकर विनियोग विधेयक पारित कराने में लगभग 15 दिन लगेंगे। फिर राज्यपाल की अनुमति से राजपत्र में अधिसूचित करना होगा। मुख्यमंत्री काया्रलय के सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री के विदेश प्रवास से लौटते ही सत्र की तिथि निर्धारित की जाएगी।

 

Previous articleअब बिजली बनाने में खपाई जाएगी पराली
Next articleमंत्री स्तर के नेताओं की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई : मुकेश नायक