भोपाल बनेगा किंग कोबरा का ब्रीडिंग सेंटर

Join Us

भोपाल,(आरएनएस)। प्रदेश के जंगलों में कोबरा के लिए भोपाल में किंग कोबरा ब्रीडिंग सेंटर बनाए जाने की तैयारी है, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वन विभाग को मप्र से विलुप्त किंग कोबरा को फिर स्थापित किए जाने के लिए कहा था। वन विभाग कर्नाटक से जल्द कोबरा का जोड़ा लाने की तैयारी कर रहा है। सेंट्रल जू अथॉरिटी से सहमति मिल गई है, इन कोबरा को भोपाल के वन विहार में रखा जाएगा और उनकी ब्राडिंग कर उन्हें बाद में जंगलों में छोड़ा जाएगा। वन विभाग के चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन शुभरंजन सेन के मुताबिक विभाग द्वारा किंग कोबरा का जोड़ा लाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं, इसके लिए सेंट्रल जू अथॉरिटी ने कर्नाटक के जू से किंग कोबरा लाए जाने के लिए अपनी सहमति दे दी है। यह सहमति एनिमल एक्सजेंच प्रोग्राम के तहत मिली है, यह किंग कोबरा कर्नाटक के मेंगलुरु स्थित पिलिकुला बॉयोलॉजिकल पार्क से लाए जाएंगे, किंग कोबरा का जोड़ा लाए जाने के बदले में कनाटक को दो बाघ दिए जाएंगे। सेन ने बताया कि भोपाल के वन विहार में ब्रांडिंग होगी। दस एकड़ में ब्रीडिंग सेंटर तैयार किया जाएगा, ब्रीडिंग सेंटर के चारों तरफ ऊंची दीवार बनाई जाएगी ताकि यह उससे बाहर न निकल सकें। इस ब्रीडिंग सेंटर में तैयार होने वाले किंग कोबरा को बाद में प्रदेशभर के जंगलों में छोड़ा जाएगा।

Previous articleमंत्री स्तर के नेताओं की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई : मुकेश नायक
Next articleएसी कोच में सफर कर रहे परिवार का 1 लाख का माल चोरी