एसी कोच में सफर कर रहे परिवार का 1 लाख का माल चोरी

Join Us

भोपाल(ए)। एसी कोच में सफर कर रहे परिवार को निशाना बनाते हुए अज्ञात बदमाश ने उनका करीब एक लाख कीमत का माल चोरी कर लिया। घटना की शिकायत पीडि़त परिवार ने इटारसी जीआरपी से की थी। भोपाल जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार पीडि़त ने अपनी शिकायत में बताया की वह अपने परिवार के साथ जयपुर से हैदराबाद के बीच चलने वाली सुपर फास्ट ट्रेन 12976 के एसी कोच बी-5 में सफर कर रहा था। यात्रा के दौरान रात के समय परिवार वाले सो गये थे। उनकी पत्नि अपना पर्स सिरहाने रखकर सो रही थी। रात के समय ही कोच में घुसे अज्ञात बदमाश ने पर्स पर हाथ साफ कर दिया। भोपाल रेलवे स्टेशन पर जब उनकी नींद खुली तब चैक करने पर सिरहाने रखा पर्स गायब मिला। चोरी गये पर्स में सोने की तीन अंगूठी, चॉदी की पायल, हजारो की नकदी सहित जरुरी दस्तावेज रखे हुए थे। पुलिस ने इस मामले में सादा चोरी का मामला दर्ज किया है। पीडि़त ने मामले की रिपोर्ट जीआरपी इटारसी से की थी। वहॉ जीरो पर कायमी कर केस डायरी भोपाल जीआपी को भेजी गई, केस डायरी आने पर भोपाल जीआरपी ने असल कायमी कर जॉच शुरु कर दी है।

Previous articleभोपाल बनेगा किंग कोबरा का ब्रीडिंग सेंटर
Next articleसऊदी अरब में भीषण सडक़ हादसा, 9 भारतीयों की मौत; जयशंकर ने जताया दुख