भोपाल, (आरएनएस)। हमीदिया अस्पताल में गत दिवस दनिया की सबसे दुर्लभ बीमारी का सफल ऑपरेशन किया गया। पेट और बड़ी आंत में फैले दुर्लभ कैंसर से जूझ रहे मरीज काा नया अमाशय बनाकर मरीज को नई जिंदगी दी। डॉक्टरों के मुताबिक दुनिया भर के मेउिकल जर्नल्स में अब तक इस तरह के महज 15 केस की रिपेार्ट किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक 44 वर्षीय एक मरीज लंबे समय से पाचन संबंधी परेशानियों से जूझ रहा था। भोजन पचने की जगह मल के रास्ते शरीर से बाहर निकल रहा था। यही नहीं खाना खाने के बाद मरीज को पेट में तेज दर्द भी होता था। मरीज जांच कराने के लिए हमीदिया अस्पताल पहुंचा। यहां कई जांच की गई। जांच रिपोर्ट में पता चला कि मरीज के पेट में दुर्लभ कैंसर है, जो अमाशय से लेकर बड़ी आंत तक फैल गया है। इस बीमारी को मेलिग्नेंट गैस्ट्रोलॉलिक फिस्टुला कहते हैं।








