भोपाल,(आरएनएस)। नगर निगम द्वारा आवारा घूमने वाले मवेशियों को पकडकऱ कांजी हाउस भेजने की कार्रवाई जारी है। निगम की गोवर्धन परियोजना शाखा अमले ने गत दिवस शिकायत पर अमल करते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों से 33 आवारा मवेशियों को पकडकऱ कांजी हाउस में भेजा। अमले ने 22 पशुओं को गोशाला भेजा, जबकि एक पशु को आसरा भेजा। हांका पार्टी ने 12 पश्ुाओं को हांकने की कार्रवाई भी की।








