भोपाल, (आरएनएस)। नगर निगम द्वारा आवारा कुत्तों को पकडकऱ उनकी नसबंदी एव एंटीरेबीज टीकाकरण कराया जा रहा है। इसी कड़ी में डॉग स्क्वाड ने गत दिवस शहर के विभिन्न क्षेत्रों से 62 आवारा कुत्तों को पकड़ कर नसबंदी केंद्रों में भेजा। अमले ने नसबंदी के बाद 57 कुत्तों को वापस उसी जगह छोड़ दिया जहां से उन्हें पकड़ा था। डॉग स्क्वाड ने श्यामला हिल्स, अरेरा कॉलोनी, गोङ्क्षवदपुरा, अशोका गार्डन, चांदबढ़, एमपी नगर आदि क्षेत्रों में कार्रवाई की थी।








