विवाद के दौरान आरोपी ने युवती की टी-शर्ट खींचकर उतार दी

Join Us

भोपाल (ए.)। बागमुगालिया में पड़ोसी से विवाद होने पर एक आरोपी ने युवती के साथ अशलील छेड़छाड़ कर डाली। इतना ही नहीं पीडि़ता का आरोप की युवक ने उसकी टी शर्ट को खींचक उतार दिया। थाना पुलिस के अनुसार बाग मुगालिया में परिवार सहित रहने वाली 24 वर्षीय युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि वह घरेलू सहायक के रूप में काम करती थी। उसके पड़ोस में ही कान्हा संकट नाम का युवक रहता है। सडक़ पर पानी बहाने की बात को लेकर पीडि़ता युवती के परिवार का अक्सर कान्हा के परिवार वालो से विवाद होता रहता था। रविवार को भी इसी बात को लेकर दोनों के परिवारों के बीच एक बार फिर दोनों परिवारों की महिलाओं के बीच कहासूनी हो गई। बहस बढऩे पर दोनों परिवार के पुरुष भी बीच में आकर विवाद करने लगे जिसके बाद बात झूमाझटकी तक पहुंच गई। पीडि़ता का आरोप है, कि झूमाझटकी के दौरान कान्हा ने उसके साथ अश्लील हरकत की और उसकी टी शर्ट को खींचकर उतार दिया। बाद में दोनों पक्ष थाने जा पहुंचे जहॉ पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज किया।

Previous article11वीं की छात्रा ने जहरीली चुहामार दवा खाकर की आत्महत्या
Next articleकलेक्टर के निर्देश के बाद टीमो ने 70 से अधिक लाउडस्पीकर उतारे