11वीं की छात्रा ने जहरीली चुहामार दवा खाकर की आत्महत्या

Join Us

भोपाल(ए)। सुखी सेवनिया थाना इलाके में एक नाबालिग किशोरी ने जहरीला पर्दाथ खाकर खुदकुशी कर ली। फिलहाल आत्महत्या का कारण सामने नहीं आ सका है, जिसकी जॉच की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम चोपडा कला में परिवार सहित रहने वाले संजीव सिसोदिया पेशे से खेती-किसानी का काम करते हैं। उनकी 15 साल की बेटी कीर्ति सिसोदिया ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा थी। 25 जनवरी की शाम को किशोरी की तबीयत अचानक उल्टियां होने लगी और उसकी तबीयत लगातार बिगडऩे लगी। परिवार वाले उसे फौरन ही इलाज के लिये पीपुल्स अस्पताल लेकर पहुंचे। वहॉ डॉक्टरो ने परिजनो को बताया की उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है। बाद में सामने आया की छात्रा ने अपने घर में रखी चूहा मार दवा खा ली थी। इलाज के दौरान उसकी हालत लगातार गंभीर होती गई आखिरकार एक दिन चले इलाज के बाद रविवार शाम उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जॉच टीम का कहना है, फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं महिला है, और परिजनो के शोकाकुल होने के कारण उनके बयान दर्ज नहीं किये जा सके हैं। उनके बयानो के बाद ही आत्महत्या का कारण साफ हो सकेगा।

Previous articleजेपी में डेंटल एक्सरे मशीन खराब, ट्रीटमेंट बंद
Next articleविवाद के दौरान आरोपी ने युवती की टी-शर्ट खींचकर उतार दी