जेपी में डेंटल एक्सरे मशीन खराब, ट्रीटमेंट बंद

Join Us

भोपाल,(आरएनएस)। जेपी अस्पताल में बीते एक माह से रूट कैनाल ट्रीटमेंट (आरसीटी) बंद है। इसकी वजह डेंटल एक्सरे मशीन का खराब होना है। ऐसे में रोजाना दंत रोग ओपीडी में आने वाले आरसीटी, इंफेक्शन, पल्पाइटिस समेत अन्य रोगों के 25 से 30 मरीजों को एम्स व हमीदिया में रेफर किया जा रहा है। इन सभी रोगों में बेहतर उपचार के लिए एक्सरे मशीन जरूरी होता है। डेंटल एक्सरे से लेकर दंत रोग का सभी इलाज जेपी अस्पताल में मुफ्त में होता है। वहीं निजी सेंटर पर इस एक्सरे के लिए 300 से 600 रुपए तक शुल्क देना पड़ता है। वहीं जिन मरीजों को हमीदिया व एम्स रेफर किया गया है। उन्हें पहले से ओवर लोडेड अस्पतालों में लंबी वेटिंग का सामना करना पड़ रहा है।

Previous articleमुख्यमंत्री का पूरा फोकस प्रदेश के विकास पर
Next article11वीं की छात्रा ने जहरीली चुहामार दवा खाकर की आत्महत्या