मुख्यमंत्री का पूरा फोकस प्रदेश के विकास पर

Join Us

भोपाल, (आरएनएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तेजी से निर्णय लेने के साथ ही पूरी तरह अपने काम पर फोकस कर रहे हैं। व्यर्थ की बयानबाजी, आरोप प्रत्यारोप और लंबे चौड़े भाषण देने की बजाय उनका ध्यान अधूरे पड़े कामों और विकास के एजेंडे पर रहता है। उन्होंने राजनीति में सदा अपनी लकीर बड़ी करने की कोशिश की है। खास बात यह है कि डॉ. मोहन यादव के कुछ फैसलों में कई छोटी-छोटी लेकिन गंभीर जमीनी समस्याओं के निदान की चिंता भी दिखाई पड़ती है। यानी ये समस्याएं तो बरसों से चली आ रही हैं, लेकिन किसी भी मुख्यमंत्री ने उन्हें अब तक बहुत संजीदगी से नहीं लिया। दूसरे, यादव सरकार के फैसलों में राजनीतिक दूरदर्शिता के साथ-साथ प्रशासनिक कसावट का आग्रह भी साफ नजर आती है।

Previous articleग्वालियर चंबल के 50 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता पर संशय
Next articleजेपी में डेंटल एक्सरे मशीन खराब, ट्रीटमेंट बंद