भोपाल (आरएनएस)। रेल यात्रियों को तत्काल के साथ सामान्य कोटे के तहत मिलने वाला रिजव्र टिकट आसानी से मिल सकेगा। इसके लिए रेलवे ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) से पूरे रेल रिजर्वेशन सिस्टम की निगरानी की जाएगी। इसकी श्ुारुआत इसी गर्म के सीजन से होने जा रही है। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया का कहना है कि यात्रियों को बिना अतिरिक्त पैसा खर्च करे, तत्काल के साथ सामान्य रिजर्व कोटे का टिकट उपलब्ध करवाने यह कवायद की जा रही है। इससे दलाली पर लगाम लगेगी।








