भोपाल, (आरएनएस)। पश्चिम मध्य रेल जोन को केंद्रीय बजट में करीब दस हजार करोड़ रुपए मिलने की संभावना है। जोन द्वारा भेजे गए प्रस्तावों मं इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, यात्री सुविधाओं के उन्यन, तीसरी और चौथी रेल लाइन बिछाने और अमृत स्टेशनों की परियोजनाओं के लिए यह बजट मांगा गया है। भोपाल, जबलपुर और कोटा मंडलों के प्रस्तावों के आधार पर रेल मंत्रालय से यह मांग की गई है। जोन में प्रमुख परियोजनाओं में कटनी-बीना तीसरी लाइन, ललितपुर-सिंगरौली नई रेल लाइन, रीवा-सतना दोहरी लाइन ओर बीना-कटनी चौथी रेल लाइन शामिल है। बीना-इटारसी लाइन के लिए सर्वे पूरा हो चुका है और काम जल्द शुरु होने की संभावना है। ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम के विस्तार ओर कवच सुरक्षा प्रणाली की प्राथमिकता के लिए भी बजट मांगा गया है। भोपला मंडल के निशातपुरा स्टेशन पर नई एंट्री, प्लेटफार्म-सात निर्माण और 15 अमृत स्टेशनां पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने के लिए भी बजट की मांग की गई है। इन योजनाओं से नई ट्रेनें शुरु होने और औद्योगिक वस्तुओं के परिवहन में तेज आने की उम्मीद है।








