भोपाल (आरएनएस)। पासपोर्ट वालों के लिए राहत वाली खबर है। राजधानी के पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीएसके) में एक दिन में बनने वाले पासपोर्ट के स्लॉट बढ़ा दिए हैं। अब तक 500 पासपोर्ट एक दिन में बनाए जाते थे लेकिन ये 100 स्लॉट बढऩे से 600 पासपोर्ट बन सकेंगे। इस बदलाव से न केवल आवेदकों का समय बचेगा, बल्कि पासपोर्ट प्रक्रिया और तेज हो जाएगी। बता दं कि भोपाल ने अपनी कार्यक्षमता में सुधार करते हुए रोजाना 100 नए स्लॉट जोड़े हैं। इससे वे लोग लाभान्वित होंगे जो लंबे समय से स्लॉट की कमी के कारण इंतजार कर रहे हैं। इस तरह देखा जाए तो पासपोर्ट के लिए आवेदन करने से पांच से सात दिन का समय अपाइंटमेंट के लिए मिलता था लेकिन अब आवेदनकरने से जो से पांच दिन में ही स्लॉट मिल जाएगा।







