74 लाख रूपये की लागत से वार्ड क्रमांक 47 में होंगे विकास कार्य

Join Us

भोपाल।(आरएनएस)। विधायक भगवानदास सबनानी व महापौर मालती राय ने वार्ड क्रमांक 47 में विभिन्न विकास कार्यों हेतु भूमिपूजन किया। नगर निगम द्वारा लगभग 74 लाख रूपये की लागत से यह विकास कार्य कराए जा रहे हैं।विधायक भगवानदास सबनानी व महापौर मालती राय ने गुरूवार को पंचशील नगर में वार्ड क्रमांक 47 के अंतर्गत सीमेंट कांक्रीटीकृत सडक़, स्कूल की बाउंड्रीवाल सहित अन्य विकास कार्यों हेतु विधिवत भूमिपूजन किया।भूमिपूजन अवसर पर स्थानीय पार्षद गिरिजा व्यास सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Previous articleप्री-बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं से दसवीं और 12वीं के विद्यार्थियों की कराई जाएगी तैयारी
Next articleप्रदेश में टॉप आने पर ग्राम जामगोद में जाकर किया दीपिका पाटीदार का स्वागत