प्री-बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं से दसवीं और 12वीं के विद्यार्थियों की कराई जाएगी तैयारी

Join Us

भोपाल,(आरएनएस)। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में दसवीं व 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। ये परीक्षाएं 24 जनवरी को समाप्त होंगी। इसके बाद इन कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों में विशेष कक्षाएं चलाई जाएंगी। इसमें डाउट क्लियर किए जाएंगे। अब बोर्ड परीक्षा में करीब एक माह का समय शेष है। ऐसे में अब स्कूलों में छमाही व प्री-बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के माध्यम से विद्यर्थियों को कमजोर विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इइसके तहत विभिन्न सेक्शन के विद्यार्थियों के लिए एक साथ गणित, अंग्रेजी, विज्ञान और अन्य ऐसे विषयों की कक्षाएं लगेेंगी, जिसमें विद्यार्थियों के परिणाम अच्छे नहीं रहे हैं। स्कूलों में विद्यार्थियों को प्री-बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाएं भी दिखाई जा रही हैं।

Previous articleहमीदिया कॉलेज में राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
Next article74 लाख रूपये की लागत से वार्ड क्रमांक 47 में होंगे विकास कार्य