भोपाल,(आरएनएस)। भारतीय ज्ञान परंपरा अकादमि एवं सांस्कृतिक गतिविधियां 2024-25 के अंतर्गत गत दिवस राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता हमीदिया कॉलेज में आयोजित किया गया। इसका विषय भारतीय ज्ञान परंपरा में विश्व शांति एवं सहिष्णुता के तत्व था। इसमें मप्र के नौ संभागों के 16 चयनित प्रतिभागी शामिल हुए। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि दत्तोपंद ठेंगड़ी शोध संस्थान के निदेशक डॉ. मुकेश मिश्र थे।








