भोपाल, (आरएनएस)। पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में कार्यरत अतिथि विद्वानों को नजदीकी कॉलेजों में भेजा जाएगा। इसको लकर उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किए हैं। पीएमश्री कॉलेजों मेें अन्य कॉलेजों से सहायक प्राध्यापकों को रिडिप्लाय किया गया है। इस कारण विभाग ने यह निर्णय लिया है। इसके लिए चॉइस फिलिंग 20 से 25 जनवरी और कॉलेज में उपस्थिति होने की तिथि 28 से 31 जनवरी निर्धारित की गई है।








