भौंरासा (आरएनएस)। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2022 के रिजल्ट जारी किए। इसमें सोनकच्छ विधानसभा के एक छोटे से ग्राम जामगोद की बेटी दीपिका गोपालसिंह पाटीदार ने पूरे प्रदेश में टॉप कर सौनकच्छ विधानसभा का नाम पूरे प्रदेश में गौरवांवित किया है। दीपिका की इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल व्याप्त है। प्रतिदिन लोग बधाई देने उनके गृह निवास पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत काकड़ादा के सरपंच सुमेरसिंह नागर, सचिव राजेंद्र वर्मा, रूपसिंह नागर व डॉ. अरविंद नागर ने दीपिका को श्री खाटू श्याम बाबा की स्मृति चिन्ह भेंट कर पुष्पमाला से स्वागत किया व साथ ही दीपिका के माता-पिता को बधाई शुभकामनाएं दी।
वही सरपंच सुमेरसिंह नागर ने कहा, कि क्षेत्र के लिए और हमारे देवास जिले के लिए यह बहुत ही गर्व की बात है।








